HP GK IN HINDI & ENGLISH

हिमाचल प्रदेश: देवभूमि का गौरवशाली इतिहास और परिचय: हिमाचल प्रदेश, जिसे उत्तर भारत की गोद में बसा ‘देवभूमि’ कहा जाता है, अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्वविख्यात है। इस राज्य की स्थापना की नींव 15 अप्रैल 1948 को रखी गई थी, जब 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों का विलय किया गया। आगे चलकर 25 जनवरी 1971 को इसे भारत के 18वें पूर्ण राज्य के रूप में मान्यता मिली।
सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह राज्य उत्तर में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इसके साथ ही, पूर्व में इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा तिब्बत (चीन) से सटी हुई है, जो इसे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण बनाती है।
भौगोलिक संरचना की बात करें तो हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय का एक हिस्सा है, जहाँ की ऊँचाई समुद्र तल से 350 मीटर से लेकर 7,000 मीटर तक है। यहाँ की शिवालिक पहाड़ियाँ, धौलाधार पर्वतमाला और पीर पंजाल की बर्फीली चोटियाँ पर्यटकों और पर्वतारोहियों को आकर्षित करती हैं।
राज्य की जीवन रेखा यहाँ बहने वाली पाँच प्रमुख नदियाँ हैं—सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और यमुना। इनमें सतलुज सबसे लंबी नदी है, जबकि चिनाब जल घनत्व के मामले में सबसे बड़ी है। ये नदियाँ न केवल कृषि के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि हिमाचल को भारत का ‘पावर हाउस’ बनाने में भी मदद करती हैं, क्योंकि यहाँ जलविद्युत उत्पादन की अपार क्षमता है।
प्रशासनिक और आर्थिक रूप से हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे प्रगतिशील राज्यों में गिना जाता है। शिमला जहाँ इसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी और ऐतिहासिक केंद्र है, वहीं धर्मशाला को इसकी शीतकालीन राजधानी के रूप में जाना जाता है। राज्य की साक्षरता दर (82.80%) इसे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाती है।
यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, बागवानी और पर्यटन पर टिकी है। हिमाचल को ‘एप्पल स्टेट ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ के सेब की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है। इसके अलावा, कालका-शिमला रेलवे और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल इस राज्य की पर्यटन महिमा में चार चाँद लगाते हैं।
सांस्कृतिक रूप से हिमाचल प्रदेश विभिन्न जनजातियों और लोक परंपराओं का संगम है। यहाँ की गद्दी, किन्नौरा और लाहौला जैसी जनजातियाँ अपनी विशिष्ट वेशभूषा और रीति-रिवाजों के लिए जानी जाती हैं। राजकीय प्रतीकों में ‘हिम तेंदुआ’ यहाँ का गौरव है, तो ‘जुजुराना’ (वेस्टर्न ट्रैगोपन) अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध राजकीय पक्षी है।
कुल्लू का दशहरा हो या लाहौल-स्पीति के मठ, यहाँ का कण-कण आध्यात्मिकता और शांति का अनुभव कराता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए हिमाचल प्रदेश का इतिहास और भूगोल हमेशा से ही एक रोचक और महत्वपूर्ण विषय रहा है।
Q1. हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
Ans: सुखविंदर सिंह सुक्खू (INC)
Q2. हिमाचल की राजधानी का क्या नाम है?
Ans: शिमला
Q3. हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ?
Ans: 25 जनवरी 1971
Q4. हिमाचल प्रदेश के कितने ज़िले हैं?
Ans: 12
Q5. हिमाचल प्रदेश की राजभाषा क्या है?
Ans: हिन्दी
Q6. हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है?
Ans: 55,673 किमी²
Q7. हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
Ans: शिमला
Q8. हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर कितनी है?
Ans: 82.8%
Q9. भारत की 2011 जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या कितनी है?
Ans: 68,64,602
Q10. हिमाचल प्रदेश के पुरुषों की जनसंख्या 2011 जनगणना के अनुसार कितनी है?
Ans: 34,81,873
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान Quiz-1
Q11. हिमाचल प्रदेश के महिलाओं की जनसंख्या 2011 जनगणना के अनुसार कितनी है?
Ans: 33,82,729
Q12. हिमाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है?
Ans: 123/किमी²
Q13. 2011 की जनगणना आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश का लिंग अनुपात कितना है?
Ans: 972/1000
Q14. हिमाचल प्रदेश में पांच प्रमुख नदियां कौन कौन सी बहती हैं?
Ans:- चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, यमुना
Q15. हिमाचल प्रदेश की चार प्रमुख नदियाँ जिनका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है?
Ans:- 1. असीकनी(चिनाब), 2. पुरूष्णी (रावी), 3. अरिजिकिया (ब्यास), 4. सुतुद्रि (सतलुज)
Q16. हिमाचल में तीन ऋतुएं कौन कौन सी होती हैं?
Ans:- ग्रीष्म ऋतु, शरद ऋतु और वर्षा ऋतु।
Q_17. राज्य में कृषि भूमि प्रतिशत कितना है?
Ans:- 10.4 प्रतिशत
Q18. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम क्या थे?
Ans:- कांग्रेस (40), भाजपा (25), अन्य (3), कुल – 68
Q19. लोकसभा में हिमाचल प्रदेश के 4 निर्वाचन क्षेत्र कौन कौन से हैं?
Ans:- कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर।
Q20. हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव क्षेत्र कितने हैं ?
Ans:- 68 विधानसभा चुनाव क्षेत्र
Q21. लामा झील किस जिले में स्थित है ?
Ans :- चम्बा में
Q22. ‘डल लेक’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है ?
Ans :- काँगड़ा में
Q23. चंद्रताल झील किस जिले में है ?
Ans :- लाहौल-स्पीति
Q24. सूरजताल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
Ans :- लाहौल-स्पीति
Q25. ‘सरवालसर’ और ‘भृगु झीलें किस जिले में स्थित है ?
Ans :- कुल्लू
Q26. करेरी झील किस जिले में स्थित है ?
Ans :- काँगड़ा
Q27. ‘कमरूनाग झील मण्डी जिले में स्थित है।तहसील जहाँ यह स्थित है –
Ans :- चच्योट
Q28. ‘रेणुका झील किस जिले में स्थित है ?
Ans :- सिरमौर
Q29. ‘महाकाली झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
Ans :- चम्बा
Q30. हिमाचल प्रदेश की प्रमुख भाषाएँ
Ans:- प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, काँगड़ी, पहाड़ी, पंजाबी और मंडियाली शामिल हैं
Q31. हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धर्म कौन से हैं?
Ans:- हिन्दू, बौद्ध और सिख
Q32. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील कौन – सी है?
Ans :- गोविन्द सागर
Q33. दशहर झील कहाँ स्थित है ?
Ans :- मंडाली के पास (कुल्लू)
Q34. जहाँ दक्षिणी भारत में कावेरी एक प्रमुख नदी है, वहीं हिमाचल प्रदेश में यह है एक – है:
Ans :- झील
Q35. नाको झील किस जिले में है ?
Ans :- किन्नौर
Q36. प्रसिद्ध झील रिवालसर किस जिले में स्थित है ?
Ans :- मण्डी
Q37. गोविन्द सागर झील के निकटतम कौन – सा जिला मुख्यालय है ?
Ans :- बिलासपुर
Q38. सूरजताल व चंद्रताल क्या है ?
Ans :- प्राकृतिक झीलें
Q39. ‘चंद्रनाहन झील किस जिले में स्थित है ?
Ans :- शिमला
Q40. कालासर झील किस जिले में स्थित है ?
Ans :- मण्डी
Q41. पराशर झील किस जिले में स्थित है ?
Ans :- मण्डी
Q42. प्रदेश की झीलों में से कौन सी झील ब्यास नदी पर बनाई गई है?
Ans :- पौंग झील
Q43. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन – सी है ?
Ans :- गोविंदसागर
Q44. हिमाचल प्रदेश की कौन सी झील ‘सात झीलों का समूह कहलाती है ?
Ans :- लामा
Q45. ‘पद्म संभव’ का नाम किस झील से जुड़ा है ?
Ans :- रिवालसर
Q46. मणिकर्ण के गर्म जल-स्त्रोत.. के किनारे पर स्थित है ?
Ans :- पार्वती
Q47. कुल्लू का कसोल किस लिए प्रसिद्ध है ?
Ans :- गर्म पानी के झरने के लिए
Q48. चन्द्रनाहन झील’ किस पर्वत चोटी पर स्थित है ?
Ans :- चांसल
Q49. मणिमहेश झील’ किस जिले में स्थित है ?
Ans :- चम्बा
Q50. ‘ब्यास कुंड’ कहाँ स्थित है ?
Ans :- रोहतांग दर्रा
Q51. किस झीले के किनारे हिन्दुओं, सिक्खों और बौद्धों का तीर्थ स्थान है ?
Ans :- रिवालसर
Q52. ‘सोरंग झील’ किस जिले में स्थित है ?
Ans :- किन्नौर
Q53. पौंग बाँध किस राज्य में है ?
Ans :- हिमाचल प्रदेश
Q54. तैरते हुए टापू किस झील में अवस्थित है ?
Ans :- रिवालसर
Q55. कामरूनाग झील की ऊंचाई कितनी है ?
Ans :- 10000 फुट
Q56. समुद्रतल से लामा झील की ऊँचाई कितनी है ?
Ans :- 3962 मीटर
Q57. ‘परशुराम ताल किस स्थान पर स्थित है ?
Ans :- रेणुका
Q58. विश्व की 21वीं, भारत की तीसरी और हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँचाई पर स्थित झील (4883 मीटर) कौन – सी है ?
Ans :- सूरजताल
Q59. हिमाचल प्रदेश में विद्यमान विभिन्न जल स्त्रोतों में सर्वोच्च प्रतिशत किस स्त्रोत का है ?
Ans :- जलप्रपात (झरनें)
Q60. तत्तापानी नामक गर्म पानी का चश्मा किस जिले में स्थित है ?
Ans :- मण्डी
Q61. खीरगंगा उष्ण जलधारा किस जिले में है ?
Ans :- कुल्लू
Q62. प्रसिद्ध चैडविक झरना कहाँ पर स्थित है ?
Ans :- शिमला
Q63. सुप्रसिद्ध गन्धक चश्मा ‘वशिष्ठ’ (ब्यास नदी के किनारे) किस जिले में स्थित है ?
Ans :- कुल्लू
Q64. देइकुण्ड’ कहाँ पर स्थित है ?
Ans :- डलहौजी
Q65. मणिकर्ण’ गर्म पानी का चश्मा किस जिले में स्थित है ?
Ans :- कुल्लू
Q66. रोहला झरना’ किस जिले में स्थित है ?
Ans :- कुल्लू
Q67. ‘सतलुज नदीं पर ‘ज्यूरी पुल का निर्माण कब किया गया था ?
Ans :- 1889 ई. में
Q68. हिमाचल प्रदेश की कौन सी प्रमुख नदी से काँगड़ा और कुल्लू घाटियाँ निर्मित हुई हैं ?
Ans :- ब्यास
Q69. ‘बुद्धिल धारा का उद्गम होता है ?
Ans :- मणिमहेश से
Q70. लुंड और ददराणा’ चश्मे किस जिले में स्थित है?
Ans :- बिलासपुर
Q71. चिनाब नदी का उद्गम स्थल कौन सा है ?
Ans :- बारालाचा दर्रा
Q72. ब्यास नदी का वैदिक नाम क्या था ?
Ans :- अर्जिकीया
Q73. रावी नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans :- पुरुशनी
Q74. चम्बा पत्तन पुल जो बिना स्तम्भों के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अपनी किस्म का पहला पुल है, किस नदी पर बना है ?
Ans :- ब्यास
Q75. एक लोकप्रिय हिमाचली मिथक के अनुसार वह स्थान जहाँ रूद्र अपनी आयुधशाला से विद्युत पृथ्वी पर प्रसारित करने के लिए प्रकट हुए थे, वह स्थान दो नदियों के संगम पर अवस्थित है | वे नदियाँ हैं:
Ans :- पार्वती और ब्यास
Q76. सतलुज हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर प्रवेश करती है?
Ans :- शिपकी (किन्नौर)
Q77. जनविश्वास के अनुसार शतुद्र नदी को मानसरोवर झील से हिमाचल प्रदेश में लाने का श्रेय किसे है ?
Ans :- बाणासुर
Q78. किस नदी का संस्कृत नाम ‘विपाशा’ है?
Ans :- ब्यास
Q79. गिरी नदी किस चोटी से निकलती है ?
Ans :- कुपर चोटी
Q80. चम्बा किस नदी के दायें किनारे अवस्थित है ?
Ans :- रावी
Q81. यमुना नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans :- कालिंदी
Q82. पौंटा साहिब गुरुद्वारा किस नदी किनारे स्थित है?
Ans :- यमुना
Q83. रावी नदी कहाँ से निकलती है?
Ans :- बड़ा भंगाल
Q84. हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी नदी कौन – सी है?
Ans :- सतलुज
Q85. सतलुज नदी का ऋग्वेदकालीन नाम क्या है ?
Ans :- शताद्री
Q86. चन्द्रभागा नदियाँ कहाँ मिलती है ?
Ans :- तांदी
Q87. बाणगंगा किसकी सहायक नदी है ?
Ans :- ब्यास की
Q88. किस ग्लेशियर से रावी नदी का उद्गम होता है ?
Ans :- बड़ा भंगाल
Q89. ‘टौंस‘ किसकी सहायक नदी है ?
Ans :- यमुना
Q90. अर्जिकीया था ? नदी का वैदिक नाम
Ans :- ब्यास
Q91. सियुल धारा किस नदी की सहायक है?
Ans :- रावी
Q92. डोडरा कवार किस नदी घाटी में स्थित है ?
Ans :- टौंस
Q93. ब्यास का उद्गम स्थल है :-
Ans :- ब्यास कुण्ड
Q94. तिब्बत में मानसरोवर से प्रारंभ होकर और किन्नौर जिले में शिपकी में भारतीय सीमा में प्रवेश करती है, वह कौन – सी नदी है ?
Ans :- सतलुज
Q95. हिमाचल प्रदेश में कितनी मुख्य नदियाँ बहती हैं?
Ans :- पाँच
Q96. चिनाब नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans :- अस्कनी
Q97. भाखड़ा बाँध किस नदी पर बना है?
Ans :- सतलुज
Q98. सतलुज नदी तिब्बत से निकलते हुए किस स्थान पर हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है?
Ans :- शिपकी
Q99. ‘अस्किनी‘ नाम इस नदी से संबंधित है –
Ans :- चिनाब
Q100. ब्यास नदी काँगड़ा जिले को जहाँ छोड़ती है, वह कहलाता है:-
Ans :- मूरथल





